बुरी आदतों से छुटकारा कैसे पाएं?

 

 किसी ना किसी को बुरी आदत जरूर होती है। लेकिन उस बुरी आदत से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। क्योंकि कोई भी अच्छी आदत अपनाने में बहुत समय लगता है। और अगर बुरी आदत हो तो, तुरंत लग जाती है। और हम कितना भी प्रयास क्यों ना करें, बुरी आदत से छुटकारा पाना बहुत कठिन हो जाता है। हमें बचपन से भी सिखाया जाता है कि, अच्छी आदत अपनाने से हमें बहुत फायदा मिलता है। और एक बार अच्छी आदत लग जाती है, तो इससे आदमी को अच्छा भी लगता है, और लोग भी इसे सम्मान देते है। क्योंकि बचपन में भी हमारे मां-बाप हमें सिखाते हैं, अच्छी आदत पाल रखो। क्योंकि इस समय में एक बार बुरी आदत की लत लग गई तो उससे छुटकारा पाना बहुत मतलब बहुत मुश्किल हो जाता है। क्योंकि बचपन में बहुत से बच्चों को मुंह में उंगली डालने की, सोने की जगह पर पेशाब करना और छोटी-छोटी बात पर भी रोना, किसी भी चीज को पाने के लिए जिद करना यह छोटी-छोटी आदत भी बाद में बहुत बड़ी-बड़ी बन जाती है। और आदमी भी ऐसा ही व्यवहार करने लगता है।




   जिससे ऐसी आदतों से उस आदमी को भी परेशानी होती है और दूसरे लोगों को भी। इसके बदले अगर अच्छी आदत हो तो कोई भी अच्छा महसूस करेगा। क्योंकि वह कहते हैं ना कि अच्छी संगत का फायदा हमेशा अच्छा होता है, ठीक वैसे ही बुरी संगत का परिणाम भी बुरा ही होता है। इसलिए जितना हो सके उतनी अच्छी आदतें पालने का प्रयास जरूर करें। क्योंकि बुरी आदत से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं, और कुछ कुछ तो इसके लिए, medicine का भी इस्तेमाल करते हैं, जैसे अगर कोई smoking,drinking करता है, तो यह बहुत जानलेवा बुरी आदत है। और इससे आदमी को हमेशा दूरी ही बनाकर रहना चाहिए।

 

   बुरी आदतों से छुटकारा कैसे पाएं-

 

   वैसे तो बात की जाए, तो बहुत मुश्किल है बुरी आदतों से छुटकारा पाना, क्योंकि बुरी आदत इंसान को अच्छी लगती है। और इंसान ऐसे जो चीज उसको अच्छी लगती है उसे छोड़ना नहीं चाहता। भले ही उसके परिणाम बुरे जरूर हो, इंसान ऐसे परिणामों की तरफ ध्यान ही नहीं देता। क्योंकि वह चीजें उसे अच्छी लगती है। इंसान को भी पता होती कि वह चीज बुरी है लेकिन यह जानने के बाद भी उसे बुरी आदत ही अच्छी लगती है। इसलिए अपनी जिंदगी मे भी जितना हो सके, उतनी अच्छी आदत डालने का प्रयास शुरू करें, क्योंकि कोई भी चीज लगाकर करने से वह चीज की हमेशा धीरे-धीरे आदत बन जाती है। और अच्छी आदत का अच्छा नतीजा मिलता है। इसलिए कि अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं तो, आप जरूर बुरी आदतों से बच जाओगे। और अच्छी आदतों को अपनाने लगोगे।

READ MUST ALSO- 

    👉   pi network क्या है?pi network coin की price क्या है?what is pi network coin,price 

  1. अगर आपको कोई भी बुरी आदत लग गई हो तो, सबसे पहले उस चीज पर focus कीजिए कि , आपने क्यों बुरी आदत को अपना लिया है, और क्यों आप इस बुरी आदत को हर दिन कर रहे है। और इससे आपको क्या मिलता है? अगर आप इसी बुरी आदत को अपनाते रहोगे तो बाद में इसके परिणाम क्या होगें? इसी आदत को ले करके आप सारी जिंदगी भर खुश रहेंगे, यह सारे सवाल आप अपने मन से करें। अगर आप जिंदगी भर इस बुरी आदत से खुश रहेंगे तो, आप ही सोच लीजिए कि आपको बुरी आदत को पालना है या उससे छुटकारा पाना है। और यह भी खोजने का प्रयास जरूर करे की बुरी आदत को पालने से आपको क्या मिलता है? उसकी होने वाले फायदे और नुकसान दोनों को ही अच्छी तरह से सोच लीजिए, और बुरी आदत को छुड़ाने का प्रयास करें।

 

  2. कुछ लोगों को तो बहुत बुरी बुरी आदत होती है, जैसे अपने ही नाखून चबाना, देर रात तक टीवी देखना, मोबाइल से हमेशा चिपक के रहना। अजीब सी और गंदी हरकतें करना। अगर एक बार अपने हाथ में मोबाइल लिया तो कोई भी गंदी चीजें देखना। उस गंदी चीजों से बहुत जल्दी Attract हो जाना। और ठीक ही ऐसी गंदी चीजों को अपनाना, गंदी चीजों का करना। यह शौक बहुत गंदे और बुरे हैं। क्योंकि इससे आदमी की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। और इसकी वजह से बाद में ऐसी चीजों से छुटकारा पाना मुश्किल बन जाता है। इसलिए जितना हो सके उतनी अच्छी आदतें पाल के रखो।

 

 3.  अगर आपको smoking, drinking जैसी हानिकारक आदत हो तो यह आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि इससे आपके शरीर को पीड़ा और खतरा दोनों हो जाता है। और ऐसी चीजों से आपकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। इसलिए ऐसी चीजों को काबू में रखने के लिए, मानसिक तौर पर आपके दिमाग पर आप का नियंत्रण होना चाहिए।

  Read must also-

Depression मानसिक तनाव से बाहर कैसे आए? अपने मन को कैसे काबू में रखें?

Handsome कैसे दिखें? अपनी personality को improve कैसे करें?

  4. अगर आपको बुरी आदत है तो, मान लीजिए कि वह आदत बुरी है, उससे आपको नुकसान हो सकता है। और यह चीज आप को नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि अगर आपको बुरी आदत है तो उसे accept  कर लीजिए। किसी भी समस्या का solution ढूंढेने के लिए, सबसे पहले जरूरी यह होता है कि,problem क्या है? ठीक वैसा ही बुरी समस्या मे भी होता है। इसमें किसी भी समस्या का समाधान ढूंढना सीख लो।

 

   5. अगर किसी चीज को देखकर आपको बुरी आदत लग जाती है, तो उन चीजों से हमेशा दूर रहे। अगर आप किसी बुरी आदत वाले समूह में जाते हो या किसी बुरे दोस्त और लोग से मिलते हैं। तो आप उन बुरे लोगों से दूर ही रहीए। इसी में ही आपकी भलाई है। क्योंकि अच्छी संगत का परिणाम हमेशा अच्छा होता है। और बुरी संगत का परिणाम बुरा होता है। इसलिए अच्छी आदतकों अपनाओ। बुरी आदतों की वजह से आदमी depression जैसे मानसिक बीमारी में चला जाता है। इसलिए समस्या से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले अपनी mind को हमेशा control मे रखे। और अपने आप पर भरोसा रखें। और फिर जितना हो सके उतना बुरी आदत से छूटने का प्रयास जरूर करें। नए लोगों से मिलीए , अच्छे लोगों के साथ संपर्क बनाए रखें। बुरी चीजों को ignore करना सीखो। हम बुरी चीजों से छुटकारा पा सकते हैं, ऐसी अपने मन में विश्वास को बनाए रखें।

    6. हमेशा सकारात्मक विचार करें। अच्छा खाना, प्राणायाम योगासन हर दिन सुबह जरूर करें। क्योंकि इससे आपका मन दिनभर प्रसन्न रहेगा। और आप शांति महसूस करेंगें। और अपने आप को बुरी चीजों से भी दूर पाएंगे। ज्यादा से ज्यादा अच्छे लोगों की संगत में रहने का प्रयास जरूर करें, क्योंकि इससे क्या होगा कि उन लोगों की आदतों को आप फॉलो करने लगोगे। और अपने आप ही आप बुरी आदतों से दूर होने लगोगे। जिन भी चीजों से आप को बुरी आदत लग जाती है। उन चीजों को अपने आप से दूर कीजिए। जिस भी स्थान और चीजें लोग से मिलकर आपको बुरी आदत लग जाती है उनसे दूरी बना के रखिए। इससे आपकी बुरी आदत भी बदल जाएगी।

👉 pi network क्या है?pi network coin की price क्या है?what is pi network coin,price