Depression मानसिक तनाव से बाहर कैसे आए? अपने मन को कैसे काबू में रखें?

 

Depression मानसिक तनाव से बाहर कैसे आए? अपने मन को कैसे काबू में रखें?

आजकल हम सब देख रहे हैं कि,depression मानसिक तनाव और बेचैनी की वजह से लोग काफी परेशानी से गुजर रहे हैं। और अपने ही मानसिक तनाव से घिरे हुए है। और ऐसी स्थिति में वह लोग अपने दिमाग का मानसिक संतुलन खो बैठते हैं। और ना ही जाने कुछ भी अजीब सी हरकतें कर लेते है। ज्यादा मानसिक तनाव में रहना, किसी भी आदमी के लिए समस्या पैदा करता है। इसकी वजह से आदमी भी बेचैन, और अकेलापन महसूस करता है। क्योंकि इस तरह के लोग काफी संवेदनशील और कम सहनशक्ति वाले होते है। जो जरा सी भी छोटी बात अपने दिल में ले कर बैठते है। और परेशान रहते है। तो इसके उलट कुछ लोग हैं, वो किसी भी छोटी सी और बड़ी बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं करते। 

pi network क्या है?pi network coin की price क्या है?what is pi network coin,price

    किसी भी बात को भूलाकर उसे छोड़ देते हैं। और अपने नए काम पर लग जाते है। लेकिन आज कुछ लोग छोटी-छोटी परेशानियों को भी अपने दिल में लेकर बैठे हैं। समस्याएं चाहे जीवन में कोई भी हो उनके केवल दो ही हल करने के उपाय होते हैं। एक तो उस समस्या को सुलझा कर उसका हल निकाल कर उसको नष्ट करो। और दूसरा यह है कि, उस समस्या को छोड़कर उसे भूल जाओ लेकिन कुछ लोग यह भी नहीं करते, ना वह इस समस्या को सुलझा पाते है, और ना ही उसे भूलते हैं। इसकी वजह से उन्हें depression जैसे मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। यही मुख्य कारण है कि, लोगों की नैराश्य, और मानसिक तनाव का, अगर लोग यह समझ गए। तब उन्हें यह दुख तकलीफ बिल्कुल भी नहीं होगी।





 लोग depression मानसिक तनाव में क्यों चले जाते हैं-

 अगर कोई भी आदमी हो तो, उसके जीवन में समस्या जरूर होती है। धरती पर ऐसा एक भी आदमी आपको नहीं मिलेगा, जिसके जीवन में समस्या ना हो हर आदमी को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आजकल तो लोगों को मानसिक तनाव बहुत ज्यादा मात्रा में सहना पड़ रहा है। उसमें से बहुत कारण हो सकते हैं। क्योंकि हर आदमी की एक ही परेशानी नहीं होती। जीवन में हर किसी को अलग-अलग बाधाएँ आती है। कुछ लोग तो इसे बर्दाश्त कर पाते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह असहनीय होता है। और लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। और अपनी अच्छी खासी जिंदगी में कोई भी गलत कदम उठा लेते हैं। इसके परिणाम बाद में बहुत बुरे होते हैं। इसीलिए जीवन में कोई भी समस्या हो उसका हल निकाल दे, या वरना उसको भूल जाओ।

 कुछ लोगों को तो Gameing मे हारने की वजह से भी मानसिक तनाव आता है। लोग यह भी नहीं समझते कि कोई भी गेम एक काल्पनिक और मनोरंजन के लिए होती है। ऐसा वह भी जानते हैं, लेकिन वह अपने मन को समझा ही नहीं पाते और वह लोग गलत कदम उठा लेते है। तो कुछ लोग अपनी जिंदगी में चल रहे हैं समस्याओं को बर्दाश्त नहीं करते, इसकी वजह से भी लोग depression जैसे मानसिकता मे चले जाते है। तो कोई लोग पैसों का कर्ज़, दूसरों के दबाव के कारण भी depression मे चले जाते हैं। तो आजकल की युवा भी अपने प्यार में breakup के वजह से depression मे चले जाते हैं।

Read must also-

Height कैसे बढ़ाए height increase कैसे करें?लंबाई और अपना कद कैसे बढ़ाए?

आदमी को 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

हंता virus क्या है? हंता virus कैसे फैलता है?हंता virus कैसे तैयार हुआ? कैसे और कहां पैदा हुआ? हंता virus शुरुआत, लक्षण, उपाय और प्रमुख कारणे। 

 depression मानसिक तनाव से छुटकारा कैसे पाएं-

  बहुत से लोगों को यह समस्या आती है कि, वह अपनी मानसिकता तान तनाव से बाहर ही नहीं निकल पाते। और उसी में अटके रहते हैं। और अकेलेपन जैसा महसूस करते हैं। और यह लोग अपना दुख किसी को भी बताते नहीं। और उदास  रहते है। ऐसे लोगों को किसी भी काम में दिल नहीं लगता। और ना ही कोई काम करने का मन करता है। उनके जीवन में होने वाली सभी घटनाओं को ignore करते हैं। और अपनी परेशानी में रहते है। यह सचमुच बिल्कुल बहुत बड़ी समस्या है। लेकिन समस्या है तो उपाय भी जरूर होंगे लेकिन लोग उसे ढूंढने का बिल्कुल और जरा सा भी प्रयास नहीं करते। ना ही किसी से बात करते हैं, और ना ही अपना दुख किसी को बता पाते हैं। इसलिए कोई भी आदमी हो एक एक दिन उसे इस समस्या का सामना जरूर करना पड़ता है, क्योंकि जीवन में समस्या तो कायम ही रहती है। उनसे मुंह पर फेरोगे तो समस्या और भी बढ़ जाएगी। इसलिए बेहतर यही होगा कि, किसी भी बात पर अपने मन को शांत रखिए और सोच समझ कर फैसला करें। और हमेशा खुश रहने का प्रयास करें।

   इस समस्या से बचने के लिए क्या क्या उपाय करें?

 1. सबसे पहले अपने जीवन में मानसिक तनाव लेना बंद करें। और अपने मन को शांत रखिए। कोई भी फैसला सोच समझ कर लो। ज्यादा तनाव भरे वातावरण में ना रहे। अपने मन को शांत करने के लिए, आप कोई भी अपना मन पसंदीदा काम करें।

 2. सबसे पहले सुबह उठने के बाद हमारा मन एकदम प्रसन्न होता है। ऐसे समय में आप अपने मन को और भी प्रसन्न रखने के लिए, प्राणायाम योगासन कीजिए जिसकी वजह से आपका मूड दिनभर फ्रेश रहेगा। और आप किसी भी काम में प्रसन्नता महसूस करोगे। क्योंकि मानसिक तनाव से बाहर आने के लिए यह भी बहुत अच्छा उपाय है।

3. अगर आप बहुत ज्यादा depression  मे चले गए हो तो, आप किसी भी च्छी जगह पर घूमने के लिए जा सकते हो। क्योंकि अगर हम किसी नई जगह पर जाते हैं। तो हमारा दिमाग और भी ज्यादा सक्रिय रहता है। और हमारा mind भी fresh रहता है। अपने मानसिक तनाव से बाहर आने के लिए, इस उपाय को आप जरूर कीजिए। क्योंकि प्राकृतिक चीजों से आपका मन प्रसन्न रहता है। और आप एक ताजगी भरा अनुभव महसूस कर सकते हो।

4. आप नए लोगों से मिलकर भी, अच्छा महसूस कर सकते हो। क्योंकि नए लोगों को मिलने की वजह से हमारा मन भी सक्रिय होता है। और हम मानसिक तनाव से बाहर जाते हैं। क्योंकि नए लोगों से मिलकर और उनसे बातें कर कर हमें अच्छा लगता है। और उसमें नया अनुभव मिलता है।

Read must also-

मुकेश अंबानी कैसे बने इतने बड़े अरबपति?Successful story of Mukesh ambani. Reliance industries. indian richest person mukesh ambani. businessman कैसे बने mukesh ambani. mukesh ambani कि 1 दिन की और 1 घंटे की कमाई कितनी है?

successful story of pub-g game.pub-g कि 1 दिन की और 1 घंटे की कमाई कितनी है?pub-g game full story and biographyऔर pub-g कैसे successful हुई?, यह game किसने तैयार की? pub-g का owner कौन है?

   5.   अगर हम मानसिक तनाव में है तो, कोई भी टीवी पर comedy और मनोरंजक कार्यक्रम देख सकते है। जिससे हम पल भर के लिए ही सही तो अपने तान तनाव से बाहर सकते है। और अपने मन को प्रसन्न कर सकते हैं।

  6.  हम अपने मोबाइल पर भी किसी अच्छे intresting गेम्स को खेल सकते हैं। और थोड़ी देर के लिए ही सही तो अपने मानसिक तान-तनाव को भूला सकते हैं।

    7. अगर कोई भी आपके पास का मित्र हो या रिश्तेदार उसको अपनी समस्या बताओ। क्योंकि अगर आप उसे अपनी समस्या बताओगे तो आपका मन हल्का हो जाएगा। जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस कर सकते हो।

  8. जिन लोगों से रहकर आपको अच्छा लगता है, और जिस भी दोस्त के साथ रहकर आप मस्ती करते हैं। ज्यादा से ज्यादा उनके साथ रहने का प्रयास करें। क्योंकि इनके साथ रहकर आप खुश रहोगे।

  9. अगर आप किसी चीज को खा कर अच्छा फील करते हो, या वह चीज आपको अच्छी लगती है। तो उस चीज को खाने के बाद आपको अच्छा लगता है। तो उसे शुरू करो। क्योंकि ऐसे समय में जो भी आपको चीज अच्छी लगती है। उसे जरूर ले।

 10.  अगर आप भी बहुत ज्यादा depression और मानसिक तनाव मे है। तो आप सबसे ज्यादा Romantic और अपने पसंदीदा गाने को सुने क्योंकि जब भी आप किसी depression और मानसिक तनाव में होते है, तो किसी भी अच्छे गाने (संगीत) songs की वजह से आप अपने मानसिक तनाव और depression को 80% भूल जाते हैं अब तो आप जान ही गए होंगे कि, songs को सुनना हमारे सेहत के लिए और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कितना अच्छा होता है। इसलिए आपको अपना mind को fresh करने के लिए हर दिन कुछ समय तक songs सुननी चाहिए। जिससे आप अपने depression से दूर रह सकते हैं। और हर दिन आपका mind को active और fresh रख सकते हैं।

 

pi network क्या है?pi network coin की price क्या है?what is pi network coin,price